सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रासो साहित्य ( आदिकाल ) Hindi literature


  • रासो साहित्य- " रासो " शब्द की व्युत्पत्ति को लेकर विद्वानों में मतभेद है ।
  • फ्रांसीसी इतिहासकार  गार्सा- द- तासी ने रासो शब्द की व्युत्पत्ति " राजसूय " से मानी है।
  • आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने " रसायण " शब्द से मानी है ।
  • नरोत्तम स्वामी ने रासो शब्द की व्युत्पत्ति " रसिक " शब्द से मानी है।
  • आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी व चंद्रबली पांडेय ने संस्कृत के " रासक " शब्द से ही रासो शब्द की व्युत्पत्ति मानी है ।


  • प्रमुख रासो साहित्य -
  1. खुमान रासो - इसका समय 9वीं शताब्दी है कुछ विद्वान इसका समय 17वीं शताब्दी मानते हैं । इसे चित्तौड़गढ़ नरेश खुमाण के समकालीन कवि दलपत विजय द्वारा रचित माना है इसकी भाषा डिंगल है ।
  2. हम्मीर रासो - इसका समय 13वीं शताब्दी है इसके रचनाकार कवि शाड़र्गगधर है इसमें रणथंभौर के राव हमीर देव चौहान के शौर्य, अलाउद्दीन खिलजी द्वारा 1301 ईसवी में रणथंभौर पर किए गए आक्रमण का वर्णन है । प्राकृत पैैैैंगलम में इसके कुछ छंद मिलते है ।
  3. बीसलदेव रासो - इसके रचनाकार कवि नरपति नाल्ह है । इसका समय कुछ विद्वानों ने 1272 विक्रम संवत माना है तो कुछ ने 1212 विक्रम संवत माना है । इसमें अजमेर के चौहान वंश के राजा बीसलदेव का विवाह मालवा के राजा भोज परमार की पुत्री राजमती से होने का उल्लेख है ।
  4. परमाल रासो - इसका रचनाकार कवि जगनिक है। इस रचना का समय 13वीं शताब्दी है । इसमें बनाफर शाखा के दो वीर आल्हहा व ऊदल के शौर्य का वर्णन है ।
  5. विजयपाल रासो -  इसकी रचना कवि नल्ह सिंह ने की है। इसमें 42 छंद है राजा विजयपाल की यात्राओं का वर्णन है ।
  6. पृथ्वीराज रासो - इसके रचनाकार कवि चंदबरदाई है इसमें 713 सर्ग है । इसको इनके पुत्र जल्हहण ने पूरा किया ।
  • आदिकाल की अन्य रचनाएं एवं कवि - 
  1. संदेश रासो - इसके रचनाकार अब्दुर्रहमान (अद्हमाण ) है इसमें ए विरहिणी की वियोग की मार्मिकता है ।
  2. प्राकृत पैंगलम - इस ग्रंथ के संकलन कर्ता लक्ष्मीधर है इसमें विद्याधर, शार्ड़गधर, जज्जल एवं बब्बर आदि कवियों की रचनाा संग्रह है ।
  3. ढोला मारू रा दूहा - यह 11वीं शताब्दी की एक महत्वपूर्ण रचना है । कवि कुशललाभ द्वारा  रचित राजस्थानी भाषा का एक प्रेमाख्यान काव्य है । इसमें ढोला नामक राजकुमार और मारवणी नामक राजकुमारी की प्रेम कथा है ।
  4. खुसरो की पहेलियां - खुसरो का वास्तविक नाम 'अबुल हसन' था । इन्होंने खालिकबारी, पहेलियां लिखी जो लोक साहित्य मेंंं बहुत प्रचलित हुई ।
  5. विद्यापति - आदिकाल के विशिष्ट कवि मैथिली कोकिल विद्यापति का जन्म बिहार के दरभंगा जिले के गांव  विसपी में हुआ। इनकी प्रमुख रचनाएं - "कीर्तिलता",  "कीर्तिपताका", "विद्यापति पदावली" है । इन को " अभिनव जयदेव " भी कहते हैं ।
R.k pidiyar

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Time division and naming of Hindi literature ( हिन्दी साहित्य का काल विभाजन )

हिन्दी साहित्य का काल विभाजन एवं नामकरण- डॉक्टर ग्रियर्सन ने हिंदी साहित्य के इतिहास को 11 भागों में विभाजित किया। उन्होंने हिंदी साहित्य की प्रथम काल को " चारण काल "  कहा। मिश्र बंधुओं ने अपने ग्रंथ मिश्र बंधु विनोद में निम्न प्रकार से काल विभाजन किया । आरम्भिक काल (क) - पूर्वारंभिक काल  700 विक्रम संवत से 1343 विक्रम संवत                  ( ख) - उत्तरारंभिक काल - 1344 से 1444 विक्रम संवत।  माध्यमिक काल (क)- पूर्वामाध्यमिक काल 1445 से 1560 विक्रम संवत।  (ख) - प्रौढ़ माध्यमिक काल 1561 से 1680 विक्रम संवत ।  अलंकृत काल (क) - पूर्वालंकृत काल 1681 से 1790 विक्रम संवत।     (ख) - उत्तरालंकृत काल 1791 से 1889 विक्रम संवत। परिवर्तन का काल 1890 से 1925 विक्रम संवत ।  वर्तमान काल 1926 से अधावधि। (3 ) आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी साहित्य के इतिहास को चार भागों में विभाजित किया है - (1) वीरगाथा काल 105...

History of Hindi literature in Hindi

साहित्य- साहित्य के इतिहास लेखन का मूल उद्देश्य साहित्य के आन्तरिक भाव को जनता तक पहुंचाना है । जिस प्रकार समाज साहित्य को प्रभावित करता है ठीक उसी प्रकार साहित्य भी समाज को प्रभावित करता है । इसलिए साहित्य समाज का दर्पण कहलाता है। इतिहास- इतिहास शब्द ' इति ' और  ' हास ' से बना है जिसका अर्थ होता है- " ऐसा ही था " हिन्दी साहित्य के इतिहास के स्रोत- यह स्रोत दो प्रकार के हैं- अन्त: साक्ष्य- इस में प्रकाशित रचनाओं एवं अप्रकाशित रचनाओं का संकलन है। बाह्य साक्ष्य- इस में ताम्रपत्रावली, शिलालेख, वंशावली, जनश्रुतिया, कहावतें,ख्यात एवं वचनिकाऐ होती है। हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन की परम्परा-  हिन्दी साहित्य का प्रथम इतिहास फ्रेंच भाषा के विद्वान ' गार्सा  द तासी ' ने लिखा था जिसका नाम  " इस्तवार द ला लितरेत्युर ऐन्दुई-ए-ऐन्दुस्तानी " है। यह दो भागों में प्रकाशित हुआ। पहला भाग  1839 ई में तथा दुसरा भाग 1847 ई में प्रकाशित हुआ। यह हिन्दी और उर्दू में लगभग 70 कवियों का संग्रह है । हिन्दी साहित्य का दुसरा इतिहास शिवसिंह सेंगर ने लिखा । ...