सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सगुण धारा ( रामभक्ति काव्य धारा ) Hindi literature


  • राम भक्ति काव्य धारा के प्रमुख कवि एवं रचनाएं - 
  1. रामानंद - इनका जन्म 1300ईं के आसपास काशी में हुआ । इनके गुरु राघवानंद थे यह संस्कृत केे पंडित थे। रामानंद केे 12 शिष्य थे जो इस प्रकार है- 1 कबीर 2. रैदास 3. धन्ना 4. पीपा 5. सेना 6. भावानंद 7. अनंतानंद 8.सुरसुरानंद 9. नरहरयानंद 10. सुखानंद 11. पद्मावती 12.सुरसरी । अनंतानंद केेे शिष्य कृष्णदास पयोहारी ने राजस्थान केेेे जयपुर के निकट गलता नामक स्थान में रामानंद कीी गद्दी स्थापित की । रामानंद की प्रमुख रचनाएं - आनंद भाष्य, श्रीरामार्चन पद्धति, श्री वैष्णवमताव्ज भास्कर, सिद्धांत पटल, रामरक्षास्तोत्र, योग चिंतामणि, श्री रामरामन, वेदांत विचार, शिवरामाष्टक, हनुमान स्तुति आदि ।
  2. विष्णु दास - यह ग्वालियर नरेश के राज्य कवि थे उनकी प्रमुख रचना- " रामायण कथा " है ।
  3. अग्रदास - यह कृष्णदास पयोहारी के शिष्य थे प्रमुख रचना - " अष्टयाम ", " रामाष्टयाम " । अन्य रचनाएं - ध्यानमंजरी, रामभजन मंजरी, उपासना बावनी, पदावली, हितोपदेश,  इनकी भाषा बृज भाषा है । अगर दास के शिष्य " भक्तमाल" के रचयिता प्रसिद्ध कवि नाभादास जी थे ।
  4. ईश्वरदास - यह सिकंदर लोदी केे समय  वर्तमान थे । इनकी रचना " सत्यवती कथा " (1501ई) के आधार पर ईश्वरदास का जन्म काल निर्धारित किया जाता है । प्रमुख रचना - भरत मिलाप, राम जन्म, अंगद पैज, स्वर्गारोहिनी, एकादशी कथा आदि ।
  5. तुलसीदास - इनका जन्म 1497 ईस्वी को उत्तर प्रदेश के राजापुर गांव में  हुआ था । इनके पिता का नाम आत्माराम दुबेेेे और माता का हुलसी था । इनकी पत्नी दीनबंधु पाठक की पुत्री रत्नावली थी ।  इन के गुरु का नाम बाबा नरहरिदास था । तुलसी में ब्रजभाषा और अवधी में रचना की । तुलसीदास के प्रमुख 12  ग्रंथ है - कवितावली, दोहावली, गीतावली, कृष्ण गीतावली, रामचरितमानस, विनय पत्रिका, पार्वती मंगल, जानकी मंगल, बरवै रामायण, वैराग्य संदीपनी, रामाज्ञा प्रश्न, रामललानहछू । डॉ रामविलास शर्मा के अनुसार " रामचरितमानस में तुलसी की करुणा समाजोन्मुुख है , विनय पत्रिका में आत्मोन्मुख हैं । व्यक्तिगत एकांतिक अनुभूतियों की अभिव्यक्ति की दृष्टि से विनय पत्रिका भक्ति काव्य में अनूठी है ।" 
  6. नाभादास - यह अग्रदास के शिष्य थे। नाभादास की रचना " भक्तमाल " का हिंदी साहित्य में अभूतपूर्व ऐतिहासिक महत्व है । इसकी टीका 1712 ईस्वी में प्रियदास ने लिखी । इसमें 200 भक्तों के चरित 316 छप्पयो में वर्णित है ।
  7. केशवदास - ओरछा नरेश महाराजा रामसिंह के भाई इंद्रजीत सिंह की सभा में इनका पांडित्य के कारण अत्यधिक सम्मान था । इनके प्रमुख 7 ग्रंथ मिले हैं - रामचंद्रिका, कविप्रिया, रसिकप्रिया, वीर सिंह चरित्र, विज्ञान गीता, रतन बावनी, जहांगीर जस चंद्रिका 
  • अन्य प्रमुख कवि - अग्न दास की रचनाएं - कुंडलियां, ध्यानमंजरी । प्राण चंद चौहान की रचना - " रामायण महा नाटक "। ह्रदय राम की रचना-  " हनुमान नाटक " । लाल दास की रचना - " अवध विलास " । राम प्रिया शरण दास ने 1703 ईस्वी में " सीतायन " नामक  काव्य रचा ।
  • राम भक्ति काव्य धारा की सामान्य विशेषताएं - 
  1. सगुण राम भक्ति काव्य में सामाजिक मर्यादा के साथ लोग चिंता, लोक मानस, लोक रक्षा तथा लोकमंगल की भावना का प्रधान्य है ।
  2. इस काव्य धारा के कवियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम को अपना आराध्य माना है राम ही उनकी कविता के विषय हैं ।
  3. राम भक्ति शाखा के कवियों ने अपने काव्य के लिए प्रबंध एवं मुक्तक दोनों शैलियों को अपनाया किंतु इनका रुझान प्रबंध की ओर अधिक था ।
  4. इस धारा के कवियों ने अवधी एवं ब्रज भाषा का प्रयोग किया ।
  5. छप्पय, सवैया, कवित, भुजंगप्रयात, बरवै आदि राम काव्य के बहु प्रयुक्त छंद है ।
R.k pidiyar


टिप्पणियाँ

  1. बहुत अच्छी सूचना दी है।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत अच्छी सूचना दी है।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रासो साहित्य ( आदिकाल ) Hindi literature

रासो साहित्य- " रासो " शब्द की व्युत्पत्ति को लेकर विद्वानों में मतभेद है । फ्रांसीसी इतिहासकार  गार्सा- द- तासी ने रासो शब्द की व्युत्पत्ति " राजसूय " से मानी है। आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने " रसायण " शब्द से मानी है । नरोत्तम स्वामी ने रासो शब्द की व्युत्पत्ति " रसिक " शब्द   से मानी है। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी व चंद्रबली पांडेय ने संस्कृत के " रासक " शब्द से ही रासो शब्द की व्युत्पत्ति मानी है । प्रमुख रासो साहित्य - खुमान रासो - इसका समय 9वीं शताब्दी है कुछ विद्वान इसका समय 17वीं शताब्दी मानते हैं । इसे चित्तौड़गढ़ नरेश खुमाण के समकालीन कवि दलपत विजय द्वारा रचित माना है इसकी भाषा डिंगल है । हम्मीर रासो - इसका समय 13वीं शताब्दी है इसके रचनाकार कवि शाड़र्गगधर है इसमें रणथंभौर के राव हमीर देव चौहान के शौर्य, अलाउद्दीन खिलजी द्वारा 1301 ईसवी में रणथंभौर पर किए गए आक्रमण का वर्णन है । प्राकृत पैैैैंगलम में इसके कुछ छंद मिलते है । बीसलदेव रासो - इसके रचनाकार कवि नरपति नाल्ह है । इसका समय कुछ विद्वानों ने 1272 विक्रम स...

आदिकालीन हिन्दी साहित्य की प्रमुख विशेषताएं। ( Salient features of ancient Hindi literature )

वीरगाथात्मक काव्य रचनाएं - आदिकालीन साहित्य में वीरगाथाओं का विशेष प्रचलन था जिसमें कभी कवि अपने आश्रयदाताओं की वीरता, साहस, शौर्य एवं पराक्रम को अतिरंजित बनाकर प्रस्तुत करते थे। जिस से उनमें जोश एवं    शौर्य जाग्रत होता था । युद्धों का वर्णन - आदिकालीन साहित्य से ज्ञात होता है । कि   राजा का प्रजा पर ध्यान कम और अपने साम्राज्य विस्तार पर ध्यान ज्यादा था । जिस के कारण आए दिन युद्ध के बिगुल बज उठते थे । जिसमें अनेक लोग युद्ध में वीरगति को प्राप्त हो जाते थें जिसका आदिकालीन कवियों ने बड़ा चढ़ाकर वर्णन किया है । संकुचित राष्ट्रीयता की भावना - उस समय राष्ट्रीयता की भावना का अभाव था । लोग एक दूसरे के स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हुए थे । उस समय राष्ट्र का मतलब एक राजा था सामंत की राज्य सीमा थी जिसे वे अपना मानते थे । संपूर्ण भारत को राष्ट्र नहीं समझा गया । इसी कारण पृथ्वीरााज चौहान को शहाबुद्दीन गोरी ने पर परास्त किया । लोक भाषा का साहित्य - सातवीं शताब्दी से दसवीं शताब्दी की अपभ्रंश लोक भाषा के रूप में प्रचलित रही । इस समय के सिद्धाचार्यो , जैनाचार्यों एवं नाथ संप्र...

आदिकाल ( नाथ साहित्य ) Hindi literature

नाथ साहित्य - आदिकाल में सिद्ध साहित्य, जैन साहित्य तथा नाथ साहित्य अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा है । हजारी प्रसाद द्विवेदी ने लिखा है - " नाथ पंथ या नाथ संप्रदाय, सिद्धमत, सिद्धमार्ग, योगमार्ग, योग संप्रदाय व अवधूत संप्रदाय के नाम से प्रसिद्ध है ।" ये मुख्यत: दो संप्रदायों के नाम से जाना जाता है - 1. सिद्धमत 2. नाथमत । इन दो भागो के नाम से पुकारे जाने का कारण है । पहला मत्स्येन्द्र तथा दुसरा गोरखनाथ । गोरखनाथ - यह नाथ संप्रदाय के सशक्त प्रणेता थे इन का समय 845 ईसवी माना जाता है । गोरखनाथ का हठयोग भक्ति काल का हठयोग है । हठयोग का तात्पर्य-  ' ह ' का अर्थ ' सूर्य ' तथा 'ठ' का अर्थ चंद्रमा है, अर्थात सूर्य चंद्र को जाग्रत रखता है । हठयोग में  मन की शुद्धि पर ध्यान दिया जाता है । चर्पटनाथ- यह गोरखनाथ के शिष्य थे । जो बाह्य आडम्बबरों को रखने वाले साधुओं को फटकारते थे । चौरंगी नाथ -  ये मत्स्येन्द्र नाथ के  शिष्य और गोरखनााथ के गुरू भाई थे। इनकी रचना - " प्राण साकली "  हिंदी साहित्य में नाथ संप्रदाय का प्रभाव -  बौद्ध धर्म के प्रचार को क...