सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आदिकालीन हिन्दी साहित्य की प्रमुख विशेषताएं। ( Salient features of ancient Hindi literature )


  1. वीरगाथात्मक काव्य रचनाएं - आदिकालीन साहित्य में वीरगाथाओं का विशेष प्रचलन था जिसमें कभी कवि अपने आश्रयदाताओं की वीरता, साहस, शौर्य एवं पराक्रम को अतिरंजित बनाकर प्रस्तुत करते थे। जिस से उनमें जोश एवं    शौर्य जाग्रत होता था ।
  2. युद्धों का वर्णन - आदिकालीन साहित्य से ज्ञात होता है । कि   राजा का प्रजा पर ध्यान कम और अपने साम्राज्य विस्तार पर ध्यान ज्यादा था । जिस के कारण आए दिन युद्ध के बिगुल बज उठते थे । जिसमें अनेक लोग युद्ध में वीरगति को प्राप्त हो जाते थें जिसका आदिकालीन कवियों ने बड़ा चढ़ाकर वर्णन किया है ।
  3. संकुचित राष्ट्रीयता की भावना - उस समय राष्ट्रीयता की भावना का अभाव था । लोग एक दूसरे के स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हुए थे । उस समय राष्ट्र का मतलब एक राजा था सामंत की राज्य सीमा थी जिसे वे अपना मानते थे । संपूर्ण भारत को राष्ट्र नहीं समझा गया । इसी कारण पृथ्वीरााज चौहान को शहाबुद्दीन गोरी ने पर परास्त किया ।
  4. लोक भाषा का साहित्य - सातवीं शताब्दी से दसवीं शताब्दी की अपभ्रंश लोक भाषा के रूप में प्रचलित रही । इस समय के सिद्धाचार्यो , जैनाचार्यों एवं नाथ संप्रदाय के अनुयायियों नेे लोक भाषा में ही अपनी रचनाएं प्रस्तुत की । इस प्रकार आदिकाल में लोक भाषा व लोक साहित्य का महत्व रहा ।
  5. वीर और श्रृंगार रस का समन्वय - इस युग में कवि वीर एवं श्रृंगार रस का प्रयोग साथ साथ कर रहे थे । इस युग में कवियों ने नारी सौंदर्य का अतिशयोक्ति पूर्ण वर्णन किया । इस युग के कई युद्ध साम्राज्य विस्तार के साथ साथ नारी सौंदर्य की लालसा के लिए भी लड़े गए ।
  6. ऐतिहासिकता की अपेक्षा कल्पना के प्रधानता-  आदिकालीन राज्याश्रित कवियों का लक्ष्य राजा की प्रशंसा करना था उनकी दृष्टि में ऐतिहासिकता गौण थी । वे अपनी प्रतिभा को मात्र पोषित करते थे प्रकट नहीं । इस प्रकार आदिकालीन कवियों के लिए ऐतिहासिकता की अपेक्षा कल्पना प्रधान थी ।
  7. प्रबंध एवं मुक्तक गीत - आदिकालीन काव्य दो रुपों में मिलता है प्रबंध काव्य वीरगाथा के रूप में पृथ्वीराज रासो तथा दूसरा मुक्तक गीतिकाव्य बीसलदेव रासो वर्णित है ।
  8. डिंगल भाषा युक्त का काव्य - आदिकाल में राजस्थानी भाषा में जो साहित्य रचा गया वह डिंगल भाषा का साहित्य है । इस के साथ ही अपभ्रंश भाषा में भी खूब साहित्य रचा गया ।
  • इस प्रकार आदि आदिकालीन साहित्य की प्रमुख विशेषताएं रही ।
R.k pidiyar

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रासो साहित्य ( आदिकाल ) Hindi literature

रासो साहित्य- " रासो " शब्द की व्युत्पत्ति को लेकर विद्वानों में मतभेद है । फ्रांसीसी इतिहासकार  गार्सा- द- तासी ने रासो शब्द की व्युत्पत्ति " राजसूय " से मानी है। आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने " रसायण " शब्द से मानी है । नरोत्तम स्वामी ने रासो शब्द की व्युत्पत्ति " रसिक " शब्द   से मानी है। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी व चंद्रबली पांडेय ने संस्कृत के " रासक " शब्द से ही रासो शब्द की व्युत्पत्ति मानी है । प्रमुख रासो साहित्य - खुमान रासो - इसका समय 9वीं शताब्दी है कुछ विद्वान इसका समय 17वीं शताब्दी मानते हैं । इसे चित्तौड़गढ़ नरेश खुमाण के समकालीन कवि दलपत विजय द्वारा रचित माना है इसकी भाषा डिंगल है । हम्मीर रासो - इसका समय 13वीं शताब्दी है इसके रचनाकार कवि शाड़र्गगधर है इसमें रणथंभौर के राव हमीर देव चौहान के शौर्य, अलाउद्दीन खिलजी द्वारा 1301 ईसवी में रणथंभौर पर किए गए आक्रमण का वर्णन है । प्राकृत पैैैैंगलम में इसके कुछ छंद मिलते है । बीसलदेव रासो - इसके रचनाकार कवि नरपति नाल्ह है । इसका समय कुछ विद्वानों ने 1272 विक्रम स...

आदिकाल ( जैन साहित्य ) Hindi literature

जैन साहित्य - आठवींं शताब्दी में जैन धर्मावलंबियों ने अपने मत का प्रचार करना शुरू कर दिया। इन्होंने जैन तीर्थंकरों के जीवन चरित्र व वैष्णव अवतारों की कथाओं को अपने सााित्य का आदर्श बनाया। अपभ्रंश भाषा में रचित साहित्य के रचनाकारों के प्रमुख कवि -  स्वंभू - इनका समय 783 ईसवी माना गया है इनकी 3 अपभ्रंश की रचनाएं उपलब्ध है - " पउम चरिउ " , " रिटठ् नेमिचरिउ ", " स्वयंभू छंद ", पुष्यदंत-  इनका समय दसवीं शताब्दी के आसपास रहा है इन को " अपभ्रंश भाषा का व्यास "  कहा जाता है । यह मान्यखेत के प्रतापी राजा महामात्य भीत के सभा कवि थे । इनके प्रमुख 3 ग्रंथ है - " णयकुुुुमार चरिउ ", " महापुराण", " जसहर चरिउ ", धनपाल- इनका समय दसवीं शताब्दी रहा। यह धक्कड़ वैैैश्य  कुल के थे। इनका मूल उद्देश्य श्रुत पंचमी व्रत के महात्म्य प्रतिपादित करना है इनकी रचना " भविष्यतकहा " है जो अपभ्रंश का लोकप्रिय महाकाव्य है । देवसेन- आचार्य देव सेन 933 ईसवी के कवि है अपभ्रंश में " श्ररावकार " इन की प्रसिद्ध रचना है इसमें 25...